रायपुर 11जनवरी,2022(सीजी संदेश)
गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 02 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा गाड़ी चलाने के नामित दिनों में दुर्ग से 20 जनवरी, 2022 से 24 मार्च,2022 तक एवं नौतनवा से 22 जनवरी, 2022 से 26 मार्च,2022 तक उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 18213/18214 दुर्ग- अजमेर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 02 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा गाड़ी चलाने के नामित दिनों में दुर्ग से 24 जनवरी, 2022 से 21 मार्च,2022 तक एवं अजमेर से 25 जनवरी, 2022 से 22 मार्च,2022 तक उपलब्ध रहेगी।
दुर्ग नौतनवा, दुर्ग -अजमेर स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment