भिलाई 16 अक्टूबर (सीजी संदेश)।छत्तीसगढ़ तैराकी संघ की वार्षिक सामान्य सभा आज हुई। इस दौरान नए पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। पदाधिकारियों के निर्वाचन के पूर्व तैराकी संघ के सचिव सहीराम जाखड़ ने अब तक की संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संघ के कार्यक्रमों की जानकारी दी। अधिवक्ता सुभाष सतपति मुख्य चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में सहायक चुनाव अधिकारी बशीर अहमद खान के सहयोग से संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल को अध्यक्ष और सहीराम जाखड़ को सचिव सर्वसम्मति से चुन लिया गया। वही कोषाध्यक्ष परविंदर सिंह चुने गए। 17 पदाधिकारियों में से चार उपाध्यक्ष, चार सह सचिव तथा पांच कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। संघ के अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्याय बंशी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गुर्जर, विश्वजीत नाग, डॉ आलोक दुबे, गौरव खंडेलवाल, सह सचिव में हेमंत सिंह परिहार, बलराम भोई, महेश बिसाई, सुमन मुथा, कार्यकारिणी सदस्यों के लिए एस.पी.सिंह, गुरमीत सिंह, राजेश साहू ,सुभाष गोपी, विजेश श्मायकर, निर्वाचित घोषित किए गए हैं। तैराकी संघ के चुनाव में संघ के 24 में से 18 जिलों के पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। 6 जिलों के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति व्यक्त की।इस अवसर पर स्पोर्ट्स एवं यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट ए. एक्का, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सहसचिव अभिजीत मिश्रा पर्यवेक्षक के रुप में चुनाव कार्यक्रम के दौरान पूरे समय मौजूद रहे।छत्तीसगढ़ प्रदेश तैराकी संघ के वार्षिक सामान्य सभा व निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस महानिरीक्षक रायपुर यू.बी.एस चौहान, सेवानिवृत्त उपपुलिस अधीक्षक राकेश कुमार जोशी,डॉ अनुपम लाल , छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के सचिव अरुण द्विवेदी, मनोज सिंह ,डॉ शोभित सागर ,राजू अनंत यादव, के साथ ही साथ तैराकी संघ के जिला अध्यक्ष जिला और सचिव एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। खेल जगत से जुड़े कई खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल का स्वागत एवं सम्मान किया।