रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि तीजा पर तिजहारीनो को मिली सौगात । नारी शक्ति का हुआ सम्मान, जिसके तहत रायपूर संभाग के गामीण स्वास्थ्य संयोजक ( महिला) की पदोन्नति महिला सुपरवाइज के पद पर पदोन्नत किया गया है। रायपूर संभाग के 228 महिलाओं की पदोन्नति का लाभ मिला है । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के तीजा पर्व पर महिलाओं को सौगात दी गई है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महिला सशक्तिकरण ओर महिलाओ के उत्थान ओर उनके अधिकार के प्रति संवेदनशील होने के कारण कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे है । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा और प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने पदोन्नति आदेश जारी करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ओर स्वास्थ्य सचिव, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपूर ओर संभागीय संयुक्त संचालक डा प्रशांत श्रीवास्तव का आभार जताया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगो वेतन विसंगति, पदोन्नति, कृमोन्नति,के संबंध मे लगातार घरना प्रर्दशन संभाग और प्रदेश स्तर पर ध्यान आकर्षित करता रहा है विगत 10 वर्षों से नही हुई थी। पदोन्नति नहीं होने के कारण कर्मचारियों मे निराश थी। पदोन्नति आदेश जारी होने पर शासन प्रशासन का धन्यवाद प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा, महामंत्री आलोक मिश्रा, सैय्यद असलम, आर डी दीवान, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविंद्र तिवारी उप प्रांताध्यक्ष श्रीमती प्रदीपी सरकार प्रांतीय सचिव कुमारी अन्न् राव , बी के शुक्ला ,राजेंद्र यादव,एस एस सोनी, सतीश परेसिया,कुमारी मसीह,नर्सिंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम देवी,पी सी जेम्स, मेकाहारा अध्यक्ष आर के कन्नौजे,प्रमेश पाल ,संभागीय अध्यक्ष अजय नायक,सत्येंद्र गुप्ता , राकेश तिवारी ,बी एल वर्मा ,संजय सिंग, श्रीमती विभा साहा, जी मोहन राव , श्रीमती सविता साहा ,एम पंडैया, श्रीमती अंजनी यादव व्ही रामचंद्रमूर्ति, एम आर शेख सहित सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी व ब्लाक सचिव व पदाधिकारीयो ने ज्ञापित किया है।