रायपुर। 23 फरवरी 2022 (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए दुर्ग शहरी क्षेत्र के प्रभारी सीजू एंथोनी की अध्यक्षता में राज्य भंडारगृह अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा व पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा एवं शहर जिला अध्यक्ष गया पटेल की मौजूदगी में राजीव भवन में बैठक आयोजित की गई। जिस दौरान प्रभारी एंथोनी ने कांग्रेस जनों से नियत तिथि तक अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल सदस्य बनाने की अपील की। विधायक वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जन हित के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है ताकि 31 मार्च तक शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल सदस्य बनाने का कार्य पूरा कर सकें जिसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी से जुड़ा हुआ है इसलिए हर व्यक्ति कांग्रेस से जुड़ना चाहता है। कांग्रेस का सदस्य होना गर्व का विषय है। इस दौरान सभापति राजेश यादव वरिष्ठ कांग्रेसी परमजीत सिंह भुई, ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुआल, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, एल्डरमैन अंशुल पांडेय, कृष्णा देवांगन, हरीश साहू, अनूप वर्मा, हेमू तिवारी, राकेश साहू, शिशिर कसार, सन्नी साहू सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।