भिलाई। 29 अगस्त : बारिश के दौरान जल जमाव की शिकायतों का नगर पालिक निगम की टीम ने त्वरित निराकरण किया। पिछले दिनों तक हुई लगातार बारिश के दौरान कंटोल रूम और जोन कार्यालय में नाला के किनारे बसी निचली बस्तियों से लगभग कुछ शिकायत आई थी। जिसे आपदा प्रबंधन एवं राहत दल के कर्मचारियों ने निराकरण किया। नाला-नालियों में कचरे की सफाई कर निकासी व्यवस्था बनाई गई है। कंटोल रूम में शुक्रवार की रात इंदु आईटी स्कूल कुरूद रोड नाला में कचरा फंसने की वजह से शांति नगर और चंद्रनगर के कुछ हिस्से की निकासी व्यवस्था जाम होने की शिकायत आई थी। जिसे जोन-1 की टीम ने रात में स्थल निरीक्षण किया। पुलिया में फंसे कचरे की सफाई कर निकासी व्यवस्था बनाई। इसी प्रकार रावण भाटा से लक्ष्मी मार्केट सुपेला की ओर बहने वाली नाली जाम हो गई थी। कर्मचारियों ने पाइप में फंसे कचरे की सफाई किया। इससे निकासी व्यवस्था सामान्य हो गई उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के आदेशानुसार उपायुक्त व नोडल अधिकारी अशोक द्विवेदी को नोडल अतिवृष्टि से होने वाले बाढ़ से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ दल गठित किया है। कंट्रोल रूम की स्थापना भी की है। जहां कर्मचारियों की तीन शिफट में डयूटी लगाई गई है। इसके अलावा सभी जोन कार्यालय में कंटोल रूम बनाया गया है। कंटोल रूम से दर्ज शिकायत के अनुसार टीम ने समन्वय बनाकर कार्य किया।
मुख्य कंट्रोल रूम नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
अतिवृष्टिए बाढ़, आपदा के लिए निगम मुख्य कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क किया जा सकता है जिसका हेल्प लाइन नंबर 0788.2296212, 18002334242 एवं मोबाइल नंबर 7725035306 पर संपर्क किया जा सकता है।