भिलाई। मंगल बाजार छावनी वार्ड 28 और दर्री तालाब के पास भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहाँ महापौर यादव ने पूरे विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारण कर भूमि पूजन किया। मंगल बाजार में 20 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जाएगा वही दर्री तलाब में कमरा एवं मंच का निर्माण किया जाएगा इसके लिए 5 लाख की राशि शासन से स्वीकृत की गई है। महापौर देवेंद्र यादव से क्षेत्र की जनता ने इन विकास कार्यों के लिए मांग की थी मांग को देखते हुए महापौर ने जल्द ही पहल की और शासन से राशि स्वीकृत कराकर टेंडर जारी कर आज भूमि पूजन भी कर दिया। वार्ड पार्षद और क्षेत्र के नागरिकों के माध्यम से भूमि पूजन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही विकास का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने महापौर का धन्यवाद किया और कहा कि आपकी पहल से क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। महापौर देवेंद्र यादव ने बताया कि करीब साल भर पहले वे यहां आए थे। तभी से इस तालाब के सुंदरीकरण की योजना उनके मन में थी जो आज पूरी हुई। इस दौरान छावनी मंगल बाजार क्षेत्र का महापौर ने निरीक्षण किया। आम नागरिकों से मिले और उनका हालचाल जाना।
URIS id=9218