भिलाई 23 मई(सीजी संदेश) गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से सेवा कार्य किया जा रहा है। भिलाई स्थित ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने आम जनमानस को शरबत और चना का वितरण किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदी पर्व गुरु अर्जुन देव जी का मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही पंडाल लगाकर राहगीरों को चना और मीठा शरबत पिलाया जा रहा है।हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी परिवार द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह छोटू, मलकीत सिंह लल्लू, गुरमुख सिंह गाबू, उदय मुदलियार बाचू, तसविंदर सिंह तस्सू और निर्मल सिंह निम्मे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के द्वारा गुरु पर्व हो या फिर सामाजिक क्षेत्र में ऐसे कई आयोजन लगातार करते आ रहे हैं।
गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर चना और मीठा शरबत का वितरण आम जनमानस को,,,,, हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी परिवार के द्वारा पंडाल लगाकर किया जा रहा है सेवा कार्य

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment