भिलाई 1 अगस्त (सीजी संदेश)। सुपेला गुरूद्वारा में सिक्ख यूथ फोरम द्वारा संचालित अजीत खालसा गतका एकेडमी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैवी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के संचालक और समाजसेवी इंदरजीत सिंह एवं मलकीत सिंह शामिल हुए। पिछले दिनों ही स्कूल गतका संभागीय टीम में शामिल बालक वर्ग के 9 एवं बालिका वर्ग के 7 तथा सभी सीनियर खिलाड़ियों से परिचय कराया गया। सभी जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों ने गतके का प्रदर्शन किया। महासचिव जसवन्त सिंह खालसा ने भविष्य में गतके की तैयारियों की जानकारी दी। उनकी बातों से सभी लोग बहुत प्रभावित हुए और हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। फोरम के सभी पदाधिकारियों एवं एकेडमी के खिलाड़ियों की ओर से उन्हें फोरम का संरक्षक बनने का आग्रह किया गया। जो उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
कार्यक्रम में प्रबधंक कमेटी के प्रधान पलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, बलकार सिंह, नत्था सिंह ,दलबीर सिंह, बुआ सिंह,सिक्ख यूथ फोरम के अध्यक्ष सुच्चा सिंह,महासचिव जसवन्त सिंघ खालसा, उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, एकेडमी के मुख्य कोच अमन सिंह, सहायक कोच राजवीर सिंह ,सभी वरिष्ठ खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। फोरम के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।