भिलाई। 27 जुलाई 2022 (सीजी संदेश) : क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च सेक्टर 6 भिलाई में कोविड -19, टीके का पहला, दूसरा और बूस्टर डोज चर्च परिसर में सुबह 11:00 से 02:00 बजे तक लगाया गया। इस विशेष सुविधा का लाभ लगभग एक सौ पचास लोगो ने उठाया। इस दौरान सभी लोगों का विशेष ध्यान रखा गया। विशेष कर डिसेबल लोगो को उनकी जगह जाकर टीका लगाए गया। सभी के लिए ठंडे पानी और चेयर की व्यवस्था की गई। वोलेंटियर्स के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। रेव्ह अर्पण तरुण की अगुवाई में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिव दीपक हेमरोम बोर्ड प्रतिनिधि निर्मल कुजूर के साथ संदीप जशवंत, प्रतीक चांदेकर, राजेन्द्र साहू, चंद्रशेखर, नरेंद्र का विशेष योगदान रहा।