भिलाई 19 अक्टूबर(सीजी संदेश) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए हर वर्ग के लोगों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री बन गए हैं। वे अपने जनता के बीच सबसे लोकप्रिय हुए हैं ।वही जनता को खुश रखने में नंबर एक पायदान पर चल रहे हैं। सर्वे के नतीजों से यह निर्णय लिया गया है।आइएएनएससी वोटर्स के सर्वे में यह बात सामने आई है। राज्य में विद्यार्थी, युवाओं ,किसान सहित आम जनमानस के बीच में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में आत्मानंद विद्यालय, किसानों के लिए किसान न्याय योजना, गोधन योजना, अनाज का सही मूल्य सहित अनेक योजनाएं लागू किए हैं। इसी तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाट बाजार स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा, ऐसे कई योजनाएं शहर एवं गांव में घर पहुंच मिल रहा है ,वही राज्य में बेरोजगारी दर भी अन्य राज्यों के अपेक्षाएं कम है। स्थानीय युवाओं को प्राइवेट सेक्टर हो या सरकारी संस्थान सभी जगह स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया है कि स्थानीय को ही प्राथमिकता देनी है।काम के क्षेत्र में नौकरशाहों या कार्यकर्ता सीधे बात कर कार्रवाई करते हैं। यह उपलब्धि यूं ही हासिल नहीं हुई है भूपेश सरकार ने दिन रात मेहनत कर 24 घंटे में 17 से 18 घंटे तक लगातार मेहनत अपनी टीम के साथ करते हैं। इसके अलावा भेंट मुलाकात में वे सीधे जनता से रूबरू होकर अपनी योजनाओं की जमीनी हकीकत जान रहे हैं। इन वजहों से आज देश में नंबर वन मुख्यमंत्री का किताब हासिल किए हैं।
कोई यूं ही नंबर वन मुख्यमंत्री नहीं बन जाते हैं, इसके पीछे लगन ,मेहनत और काम बोलता है : भूपेश सरकार,,,, देश में नंबर वन,,,, बधाई ,शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने वालों का लगा तांता

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment