भिलाई 7 अगस्त (सीजी संदेश)।दुर्ग जिले के युवा मनीष वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के पार्षद को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस दुर्ग जिला भिलाई एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उन्हें इस पद के लिए उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की सहमति से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, संगठन प्रभारी महामंत्री अमरजीत सिंह चावला, प्रभारी महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ सुमित्रा धृतलहरे, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबीलास साहू की अनुमति और अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष वर्मा ,,,,जिले वासियों ने दी बधाई

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment