भिलाई। 04 जून : स्वास्थ्य एवं बहुउददेशीय कर्मचारी संध रायपुर के कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष व्ही.एस. राव एवं पदाधिकारियों ने एनआरएचएम मिशन संचालक डॉ. प्रियका शुक्ला से भेट कर छ.ग. के स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागो के कर्मचारी जो कि करोना संकट काल मे कार्य करते हुये खुद संक्रमित हो कर अपने जान
निछावर करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियों के परिवार को 50 लाख रूपये की बीमा राशि के लिए उनके परिवार जन विभाग मे भटक रहे है क्यो कि राष्ट्रीय मिशन संचालक के पत्र क्रमांक
एनएचएम/2021/703/185 नवा रायपुर दिनांक 28.04.2021 के संदर्भित पत्रानुसार 25.03.2021 से
दिनांक 19.4.2021 के मध्य दिवगत हुये स्वास्थ्य कर्मचारियो के बीमा प्रकरण के संबंध में भारत सरकार
से निर्देष प्राप्त होने के पश्चात ही पृथक से समस्त प्रकरण प्रेषित करने का उल्लेख है।
संद्य ने कहा है कि छ.ग. में सबसे अधिक करोना से संकमित हो कर अधिकारी/ कर्मचारियो की मृत्यु इसी दरमियान हुई है करोना से संक्रमित हो कर। दुर्ग जिले के स्व. शकर राव आरएचओ के मृत्यु 12.04.2021 को हुई है। इस कारण दिवगत कर्मचारी के परिवार भटक रहे है जिसपर राष्ट्रीय मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि इस मामले में तुरत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिससे 25.03.2021 से 19.04.2021 तक के अवधि के आदेश को निरन्तरता मिल सके।
संद्य के कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष व्ही. एस.राव ने नई दिल्ली मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को भी पत्र लिख
कर छ.ग. के शासकीय कर्मचारियो एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो जिन्हो ने करोना ड्यूटी करते करते शहीद हुये है उनके परिवार को तत्काल 50.00 लाख रूप्ये बीमा राशि मिल सके ऐसे आदेश प्रसारित करने का एवं जो आदेश 25.03.2021 से 19.04.2021 से पृथक से प्रेषित करने व रोके गये
आदेश को शिथिल कर तत्काल निरन्तरता आदेश जारी करने की मांग की ताकि छ.ग. के सभी विभागो एवं स्वास्थ्य विभाग के करोना से दिवगत कर्मचारियो को बीमा राशि प्राप्त हो सके।