भिलाई(सीजी संदेश) 4 अक्टूबर।नवरात्रि के पावन अवसर पर भिलाई 3 स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज हवन पूजन के बाद कन्याभोज का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिजनों के साथ कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया। मुख्यमंत्री निवास में नवमी तिथि को सभी के लिए भोग भंडारा बनाया जाता है।
इसमें अनेक लोग शामिल होते हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।