भिलाई 4 सितंबर(सीजी संदेश)। कर्तव्यनिष्ठ होनहार एवं युवा आरक्षक को सेक्टर 1 निवासियों ने स्वागत एवं सम्मान किया। यह सम्मान एकता महिला गणेश उत्सव समिति सेक्टर 1 के लोगों के द्वारा प्रधान आरक्षक अश्वनी सिंह का किया गया है। पूर्व में स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिसके बाद उनके कार्य को देखते हुए sector-1 निवासियों ने गणेश उत्सव के समय सम्मान करने का निर्णय लिया गया था। प्रधान आरक्षक अश्वनी सिंह कम उम्र से ही पुलिस की नौकरी ईमानदारी से करते आ रहे हैं इसलिए कई पुलिस अधीक्षक भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। वह अन्य पुलिस वालों के लिए एक मिसाल हैं। उनको देखकर कई लोगों को यह सीख ही लेनी चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान पूर्व सीएसपी वीरेंद्र सतपति, लता नायडू ,सुषमा मिश्रा, सोनू पांडे ,माधुरी चौधरी, रेखा सिंह एवं पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा उपस्थित थे।
ईमानदारी: महिला गणेश उत्सव समिति ने किया प्रधान आरक्षक का सम्मान,,,, प्रदेश के मुख्यमंत्री भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दे चुके हैं राष्ट्रीय सम्मान,,,, अन्य पुलिस वालों के लिए बने मिसाल

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment