रायपुर। 20 अगस्त : आशीष अरोरा को निरीक्षक पद से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति दी गई है। उन्हें यह पदोन्नति 6 जून 2016 से दी गई है। आशीष अरोरा अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने भारतीय वॉलीबॉल टीम में 10 वर्षों तक अपना योगदान दिया है। तथा 2 वर्षों तक भारतीय वालीबॉल टीम का कप्तान के रूप में भी नेतृत्व कर चुके हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का पहला गुंडाधुर पुरस्कार भी मिल चुका है। वर्तमान में वे जगदलपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।