भिलाई। सिने जगत के तेजी से उभरते कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ उद्योगपति के.के. झा ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने इसे न केवल सिने जगत के लिए बल्कि बिहार के लिए बहुत बड़ी क्षति बताई है। श्री झा ने बताया कि सुशांत सिंह का पैतृक गांव मल्डीहा जिला पुर्निया उनके गांव से मात्र 10 किलोमीटर दूर है। सुशांत सिंह का परिवार बहुत ही संभ्रांत माना जाता है। सुशांत को बिहार का सच्चा सपूत बताते हुए श्री झा ने कहा कि जिस तरह शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दमदार एवं जानदार अभिनय से बिहार का नाम रोशन किया, उसी तरह सुशांत ने भी बहुत कम समय में अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया था। वे बिहार के लिए भविष्य के अमिताभ बच्चन थे। पूरे बिहार को उनके जैसे बेटे पर नाज था। उनके निधन से आज न केवल बिहार बल्कि पूरा देश शोक संतप्त है। अपने इस युवा और होनहार बेटे को खोकर पूरा बिहार रो रहा है। श्री झा ने कहा कि सुशांत सिंह को वर्षों तक उनके दमदार अभिनय के लिए लोग याद करेंगे। उन्होंने “एम एस धोनी” फिल्म में माही का रोल कर महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के व्यक्तित्व को जिस तरह अपने अभिनय से जीया उससे वे बिहार और झारखंड के लोगों की धड़कनों में बस गए थे. सुशांत सिंह की मौत से वे काफी व्यथित हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। साथ ही उनका शोक संतप्त परिवार यह दुख सह सके इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
URIS id=9218