भिलाई। 21 जून 2022 (सीजी संदेश) : 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुडको स्थित परी गार्डन में प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक योग का आयोजन किया गया। जिसने बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर योग किया एवं आगे भी स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। योग का संचालन योग शिक्षक विनोद राय अनिल बेलचंदन एवं सरोज टहनगुरिया ने किया।
योग शिक्षक विनोद राय ने योग का महत्व समझाते हुए इसे नियमित रूप से करने का सभी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि योग का वर्णन हमारे वेदों में, उपनिषदों में, भगवत गीता में बताया गया है। लेकिन महर्षि पतंजलि और गुरू गोरखनाथ ने योग के बिखरे हुए ज्ञान को व्यवस्थित रूप से लिपिबद्ध किया जिसको आज हम सब ने अपनाया है। योग शिक्षक अनिल बेलचंदन ने योग में विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं मैडिटेशन का महत्व बताया, साथ ही उन्होंने कहा कि आसनों के नियमित अभ्यास से रीढ़ में लोच बढ़ जाती है, मांसपेशियों ठीक हो जाती हैं, रक्त का प्रवाह उपयुक्त मात्रा में होने लगता है और नाड़ी-तंत्र सशक्त हो जाता है। इसके पूर्व 19 एवं 20 जून को प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक दो दिवसीय कैंप प्रैक्टिस का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन आयुष मंत्रालय भारत सरकार, आईएनओ (इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन) तथा सूर्या फाउंडेशन के बैनर तले, योगा ट्रायंफ्स (योग विजय) हुडको एवं जीवन चेतना हुडको विकास समिति, श्री श्री मातृशक्ति महिला मंडल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में किरण वैद्य, मनु पटवा, बी एन कुमारी, रुकमणी यादव, सुनीता परघानिया, उषा सिन्हा, भावना ठाकुर, सी डी देशमुख, योगेंद्र साहू, बी एस नेताम, के के सोनकर, रूबिका पैट्रिक, समीना, अंजुम फातिमा, समृद्धि, नाहिद अंसारी, एम के श्रीवास्तव, बी गोपाकुमार, जी जाह्नवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।