भिलाई। 13 मार्च 2022 (सीजी संदेश) : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारत सरकार से पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सम्मान से अलंकृत पंडवानी गायिका श्रीमति तीजनबाई के हाथो महिला दिवस पर सम्मानित होने पर स्वास्थ्य कर्मचारियो मे उत्साह भर गया। निर्मल कौसरे महापौर नगर पालिक निगम चरोदा एंव एमआईसी सदस्य व नगर निगम चरोदा पार्षदगण द्वारा आयोजित महिला दिवस सम्मान समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप मे पंडवानी गायिका तीजन बाई के हाथो स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, मितानिनों और स्चच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कोविड काल मे अमूल्य योगदान दिया है आज तीजन बाई के करकमलों से सम्मान पाकर हमारे महिला साथियों मे दुगने उत्साह से कार्य करने की ऊर्जा जागी है। मुख्य अतिथि तीजन बाई ने कहा वैश्विक महामारी मे लोगो ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूमिका और मह्त्व को समझा है. बडे ही भाग्य वालो को जनमानस की सेवा का अवसर मिलता है। सैय्यद असलम ने बताया कि इस महिला सम्मान समारोह मे स्वस्थ विभाग की 17 महिला अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान हुआ है। कार्यक्रम के सभी आयोजक महापौर निर्मल कौसरे सहित उनकी टीम के आभारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. रशमि भूरे निशचेतना विशेषज्ञ, व विशेष अतिथि शासकीय खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 की प्राचार्या, विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी उपस्थित रही। कार्यक्रम मे विशेष रूप से आयुक्त नगर पालिक निगम चरोदा कीर्तिमान सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।