भिलाई। नगर निगम भिलाई के जोन 2 वैशाली नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कई प्रमुख विकास कार्य किए जाएंगे। करोड़ों के विकास कार्य होंगे। जिसके लिए मेयर व भिलाई नगर विधायक देेवेंद्र यादव ने पहल की है और शासन से स्वीकृति कराकर विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत कराई है। इन क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों सहित 4 अलग-अलग वार्ड में 3 करोड़ 11 लाख 99 हजार रुपए की लागत से विकास कार्य किया जाना है। जिसके लिए जनता की मांग पर मेयर ने तत्काल पहल कर शहर के सर्वागिंण विकास के लिए प्रयास किए हैं।गौरतलब है कि जोन 2 वैशाली नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक चौहाराें पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। करीब 19.99 लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि इन चौक चौराहों सहित आसपास किसी भी प्रकार की अपराधि घटना न हो यदि हो तो आरोपियों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पकड़ा जा सके। अपराधिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी।वार्ड 10 वैशाली नगर मैदान का उन्नय कार्य किया जाएगा। इसके लिए महापौर व भिलाई नगर देवेंद्र यादव ने पहल की है। इस विकास कार्य के लिए भी शासन से 90 लाख रुपए की राशि स्वीकृति करा ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।वार्ड 19 स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए क्षेत्रवासियों की मांग पर मेयर व विधायक श्री यादव ने पहल की है। करीब 1 करोड़ 50 लाख की लागत से तालाब का पूूरी तरह से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 52 लाख की लागत से वार्ड 14 स्पोट्स काम्प्लेक्स का उन्नयन किया जाएगा।
सुरक्षा के लिए विधायक ने की पहल चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे,,,,,3 करोड़ 11 लाख 99 हजार की लागत से होगा विकास कार्य
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment