भिलाई-तीन। श्रीश्री युवा गणेशोत्सव समिति पदुमनगर के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पदुम नगर में हर्षोल्लास के साथ गणेश पंडाल में गणेश भगवान की प्रतिमा विराजित की गई है। सुबह शाम रोज आरती में भक्तगण जुट रहे हैं। पं. जयराम तिवारी के द्वारा पूजा-पाठ के साथ गणेश भगवान की जयघोष शंख, घंटी, मृदंग बजाया जा रहा है। सदस्यों के द्वारा तैयारी की जा रही है। 11 दिन गणेशोत्सव में कई मनोरंजन में फैंसी ड्रेस, डांस, अंताक्षरी, किस्से-कहानी के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति पदुमनगर के अध्यक्ष विवेक धिंगानी, महेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष गोलू दुबे, हरिश साहू, सचिव विशाल वर्मा, उमेश साहू, मोनू साहू, दुलेश पटेल, सहसचिव हिमांशु, मुरली, उदय, हरपाल, आशीष, कोषाध्यक्ष शिवा सूर्यवंशी, सुरेन्द्र तिवारी, समिति संचालन लल्ला तिवारी, रिंकू सिंह, संतोष अन्ना, संदीप सूर्यवंशी, सौरभ पिल्ले, शंकर राव, मनीष बंसोड़ को नियुक्त किया गया है।
श्रीश्री युवा गणेशोत्सव समिति पदुमनगर में विराजे गणपति…रोजाना रंग-बिरंगे होंगे बच्चों के कार्यक्रम…
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment