भिलाई। 21 जनवरी : वार्ड 7 के विभिन्न छेत्र फरीदनगर, अय्यपा नगर, दुर्गा नगर में विकास कार्य जैसे रोड, नाली पेवर ब्लॉक लगाने के कार्यो का भूमिपूजन विधायक महापौर देवेंद्र यादव के द्वारा किया गया। इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, अन्तव्यवसायी विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया, इरफान खान के साथ वार्ड वासियो भारी तादात शामिल हुए। विधायक महापौर देवेंद्र यादव और इरफान खान ने सयुंक्त रूप से एल्डरमैन मोहम्मद शादाब के कार्यो की प्रशंसा कर उनका मनोबल बढ़ाया।
एल्डरमैन मोहम्मद शादाब ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक महापौर देवेंद्र यादव का आभार जताया।