भिलाई। 27 मई, 2023, (सीजी संदेश) : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था के द्वारा 60 महिलाओं को कपड़े का थैला बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें चार से पांच प्रकार के थैला बनाना सिखाया गया साथ ही सभी को प्रशिक्षण के उपरांत थैला सिलने का काम भी दिया गया है।
संस्था की अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि हमारी संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विगत चार वर्षों से काम कर रही है संस्था से जुड़कर बहुत सी महिलाएं घर बैठे काम करके अपना जीवन यापन कर रही है। आज के प्रशिक्षण में भी सिलाई का काम करने वाली 60 महिलाएं भिलाई 3, चरौदा, जेवरा सिरसा, छावनी, कैम्प, सेक्टर्स से महिलाएं शामिल हुई। सभी महिलाएं 250 से 300 रुपए रोजाना घर बैठे कमा सकती है। प्रशिक्षण को सफल बनाने में कमेटी मेंबर सचिव अनिता वर्मा, कविता गुप्ता, गायत्री साहु, रूना शर्मा, कामिनी साहु, दीपाली मिश्रा, शशि चंद्राकर, जागेश्वरी मेश्राम, दीपा, मिनाक्षी, नेहा का सहयोग रहा।