
भिलाई 21 अक्टूबर 2023। आज पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तृतीय आरक्षित वाहिनी परिसर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। 21 अक्टूबर का दिन पुलिस के उन दस जवानों को समर्पित है जिन्होंने वर्ष 1959 को आज ही के दिन भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।आज 21 अक्टूबर को पूरे भारत में एक साथ समय 8 बजे वर्ष 2022-23 के दौरान शहीद हुए विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्य पुलिस बल के कुल 188 जवानों के शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। इस उपलक्ष्य में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तृतीय आरक्षित वाहिनी परिसर में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान संजय प्रकाश महानिरीक्षक केऔसुब मध्य खण्ड द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प-चक्र अर्पित कर शोक शस्त्र एवं दो मिनट मौन रखते हुए पूरे परेड द्वारा श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान महानिरीक्षक के साथ दयाशंकर उप महानिरीक्षक के औसुब मध्य क्षेत्र , निलेश कुमार, वरिष्ठ कमाण्डेंट, तृतीय आरक्षित वाहिनी के अलावा समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं 110 अन्य बल सदस्य पुलिस स्मृति दिवस परेड पर शामिल हुए।