भिलाई। 19 फरवरी को भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव का जन्म दिन है। हर साल इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने आते है। लेकिन इस बार श्री यादव ने नई पहल की है कि इस बार वे सभी समर्थ व अपने चाहने वालो को पहले से ही बता दिए है कि जो भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देना चाहता है वे उनके लिए कोई भी केक, मिठाई व गिफ्ट न लाये। यदि किसी को गिफ्ट स्वरूप कुछ देना ही है तो उन्हें पौधा भेंट कर सकते है। साथ ही कुछ पुरानी पुस्तकें भी। ताकि पर्यावरण को संवारने में सभी अपना योगदान दे सके। और पुरानी पुस्तकों का उपयोग कर सके जरूरत मंद लोगो को दे सके। 19 फरवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर भिलाई नगर विधायक व महापौर सबसे पहले सेक्टर 9 हनुमानजी के मंदिर जंगे और भगवान संकट मोचन की पूजा आराधना कर के भिलाई की जनता की खुशहाली समृद्धि की कामना करेंगे साथ ही भिलाई व छत्तीसगढ़ की तरक्की की बाजी प्रार्थना करेंगे। भगवान हनुमान की पूजा करने के बाद महापौर देवेंद्र यादव 7 से 8 बजे भिलाई के मूकबधिर बच्चों से मिलेंगे। उनके साथ खुशियां बांटेंगे और बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेलेंगे। फिर 8 बजे गोठान जाएंगे वहाँ गौ माता की सेवा करेंगे। उन्हें चार खिलाएंगे और गौ माता की पूजा करेंगे। इसके बाद 9 बजे सीएम हाउस जाएंगे। 11 बजे सिविक सेंटर में बने अत्याधुनिक सुविधा युक्त शौचालय का लोकार्पण करेंगे। फिर इसके बाद अपने सेक्टर 5 निवास में रहेंगे और अपने सभी चाहने वालो से मुखातिब होंगे।
विधायक देवेंद्र यादव ने गिफ्ट के रूप में मांगा पौधा और पुस्तक
[smartslider3 slider=2]
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment