
इसमें कोई शक नहीं कि Bigg Boss टीवी का सबसे लोकप्रिय और विवादित रिअलिटी शो है। सुपरस्टार सलमान खान इसे होस्ट करते हैं और अब इस शो का 13वां सीजन 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। पिछले कुछ हफ्तों में सलमान अपने बिग बॉस फैन्स के लिए इस रिअलिटी शो के मजेदार प्रोमो शेयर कर रहे थे जिसके कारण अब इंतजार करना कठिन हो गया है। जहां अब हर कोई Bigg Boss 13 के शुरू होने का दिल थाम कर इंतजार कर रहा है, हम यहां आपको बताते हैं ऐसे कंटेस्टेंट्स के बारे में जिन्हें बिग बॉस के घर में प्यार मिला। किसी कपल का यह प्यार शादी तक भी पहुंचा तो अब कुछ के बीच ब्रेकअप भी हो गया।
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी को उनके फैंस प्यार से Privika कहते हैं। ये दोनों बिग बॉस के नौवें सीजन में मिले थे। उनकी केमिस्ट्री ने शो के दौरान कइयों का दिल जीता। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद, यह कपल पिछले साल शादी के बंधन बंध गए।