
भिलाई। 02 अक्टूबर, 2023, (सीजी संदेश) : कसौंधन वैश्य समाज महिला मंडल भिलाई के तत्वधान में तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नृत्य और अन्य खेल खेलकर समा बनाऐ रखा। तीज क्वीन दो ग्रुप मे किया गया। ग्रुप ए तीज क्वीन रोशनी नितिन गुप्ता, सोनम अतुल गुप्ता फर्स्ट रनरअप, रंजना नीरज गुप्ता सेकेंड रनरअप रही। ग्रुप बी में तीज क्वीन प्रीति विनय गुप्ता, रीना शारदा गुप्ता फर्स्ट रनरअप, रीता अखिलेश गुप्ता सेकेंड रनरअप रही। तीज मिलन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव और स्वीटी कौशिक जी ने आकर शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा रूपनारायण गुप्ता (राजनांदगाँव) उपस्थित थी। मंच संचालन श्रीमती नेहा गुप्ता ने किया। महिला अध्यक्षा श्रीमती नीतू बालचंद गुप्ता और महिला सचिव श्रीमती अल्का सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेहा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और भिलाई समाज की सभी महिलाओं ने तीज मिलन सफल बनाया।