हर व्यक्ति जीवन में तरक्की और नए अवसर चाहता है। जीवन में खुशियां और पैसा पाने के लिए लोग कठिन मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार उन्हें उनकी मेहनत का फल नहीं मिलता है। सफलता के करीब आने के बाद भी असफल होना, नए अवसरों का न मिलना या फिर धन का नहीं टिकना यह वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। ऐसे में लोग वास्तु दोष के लिए कुछ खास तरह के उपाय करते हैं। जिनको अजमाने से जीवन में आर्थिक उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं। घर में शांति-समृद्धि के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कई बार इससे भी सफलता नहीं मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेंगशुई टिप्स के जरिए आप जीवन में सुख और शांति ला सकते हैं। फेंगशुई शास्त्र चीनी शास्त्र को कहते हैं। यह ठीक वास्तु शास्त्र की तरह ही होता है। जिसके जरिए आप घर के वास्तु दोष को खत्म कर घर में पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं। जानिए फेंगशुई टिप्स जिनसे घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य में होती है वृद्धि-
1. फेंगशुई शास्त्र में तीन टांगों वाले मेंढक को बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि तीन टांगों वाले मेंढक जिसके मुंह में सिक्के लगे हों, उसे घर लाने से आर्थिक उन्नति होती है। इस दौरान एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि मेंढक का मुंह घर के अंदर की ओर होना चाहिए और ना की बाहर। कहते हैं कि ऐसा करने से आपके कार्य धीरे-धीरे बनने लगते हैं।
2. तीन चीनी सिक्कों को फेंगशुई में आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि इन सिक्कों को लाल डोरी में बांधकर अपने घर या दुकान के मेनगेट में बांधना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगता है।
3. तरक्की पाने के लिए और जीवन में खुशियों से भरने के लिए भी फेंगशुई शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि घर में सुनहरे रंग का लॉफिंग बुद्धा रखना शुभ होता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व कोण में 30 डिग्री की ऊंचाई पर स्थापित करना चाहिए। लॉफिंग बुद्धा को भूलकर भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि घर में लॉफिंग बुद्धा रखने से खुशहाली आती है और करियर में तरक्की मिलती है।
4. फेंगशुई के अनुसार, घर या ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर कछुआ रखना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि इसका मुंह हमेशा अंदर की ओर होना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार संबंधी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इसके साथ ही शत्रुओं से भी मुक्ति मिलती है।
5. घर या ऑफिस में झाडू को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां पर किसी दूसरे की नजर न पड़े। कहते हैं कि कहीं भी झाडू रख देने से समृद्धि में भी कमी आती है। इसलिए हमेशा झाड़ू को संभालकर रखना चाहिए।
6. फेंगशुई के अनुसार, सौभाग्य की प्राप्ति के लिए घर के फिट पॉट में 8 गोल्डन फिश और काले रंग की मछली रखनी चाहिए। हालांकि हमेशा अक्वेरियम को ड्रॉइंग रूम में ही रखना चाहिए।
7. चीनी शास्त्र फेंगशुई में ड्रैगन को समृद्धि का कारक बताया गया है। कहते हैं कि घर की पूर्व दिशा में ड्रैगन को रखने से तरक्की के साथ धन की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि ड्रैगन से निगेटिविटी खत्म होती है।
8. मछलियों को जोड़े को घर में लटकाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की मिलती है।
9. लवबर्ड, मैंडरेन डक जैसी पक्षी प्रेम का प्रतीक माने गए हैं। इन पक्षियों की मूर्तियों का जोड़ा घर में रखना शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
10. घर के पूर्वोत्तर में तालाब या फव्वारा होना शुभ माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, इसके पानी का बहाव घर की ओर होने मां लक्ष्मी का साथ सदैव बना रहता है।
11. घर में नदी, तालाब या झरने की तस्वीरों को हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। कभी भी हिसंक तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं कि इससे नेगेटिव एनर्जी आती है।
12. अगर आपके ऑफिस में बड़ा हाल है तो फेंगशुई के अनुसार, वहां धातु से बनी कोई चीज रखना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे तरक्की में बाधाएं नहीं आती हैं।
13. फेंगशुई के अनुसार, घर में काला कछुआ, लाल पक्षी, सफेद बाघ या ड्रैगन की तस्वीर घर में होना शुभ होता है। कहते हैं कि घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती।
14. फेंगशुई के अनुसार, हरे पौधों को मिट्टी के बर्तन में घर के अंदर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।