इंसान ऑक्सीजन या पानी के बिना नहीं रह सकता पर यकीनन आप खाने के बिना भी नहीं रह सकते हैं क्यूंकि यह आपके शरीर के लिए फ्यूल का काम करता है। जिससे आपके शरीर की गाड़ी आगे बढ़ती रहती है। क्या आपको पता है आपके खाने से जुड़े रोचक तथ्य जो की आपको हैरत में डाल सकते हैं। यकीनन अपने उनके बारे में पहले नहीं सुना होगा तो चलिए ज्यादा भूमिका न बनाते हुए बात करते हैं खाने से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में।
खाने से जुड़े रोचक तथ्य
1. बियर : बियर एक सॉफ्ट ड्रिंक थी। आपको शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा की 2011 से पहले बियर या कोई भी एल्कोहोलिक पेय जिसका ABV 10 प्रतिशत से कम था उसे सॉफ्ट ड्रिंक की श्रेणी में रखा गया था। दरअसल रूस ने एल्कोहल के कम सेवन और स्वास्थ्य के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बियर की सेल को कम करने के लिए यह कनून पेश किया था।
2. चीज : सबसे ज्यादा चोरी होने वाला खाद्य पदार्थ है चीज, निश्चित रूप से यह बात आपको सोच में डाल सकती है की दुनिया में सबसे ज्यादा चोरी होने वाला खाद्य पदार्थ वास्तव में फैट चीज है। दुनियाभर में जितना भी चीज बनता है उसका करीब 4 % चोरी हो जाता है। यहां तक की इसका एक ब्लैक मार्केट भी है जिस बारे में हम बात नहीं करेंगे।
3. केला : केला बेरी है पर स्ट्रॉबेरी नहीं यह एक ऐसा तथ्य है जिसे बॉटनी (वनस्पति विज्ञान ) पढ़ने वालों के अलावा शायद ही कोई जनता हो की केला, कीवी और खीरा इन्हे बेरी के रूप में वर्गीकृत किया गया है लेकिन स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और रसभरी को बेरी की श्रेणी में नहीं रखा गया। यहीं नहीं केला पानी में तैर सकता है। केला आपके मूड को बेहतर बनाता है साथ ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित भी करता है। मच्छर के काटने पर केले के छिलके को रगड़ने से खुजली से बचा जा सकता है।
4. फ्रूट स्टिकर्स : फ्रूट स्टिकर्स खाए जा सकते हैं। अगर अगली बार सेब खाते समय आप गलती से उसपर लगे फ्रूट स्टिकर्स को खा लें तो घबराइएगा मत ये नॉन टॉक्सिक और खाने योग्य ( इडेबल ) होते हैं। इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है की अब से आप स्टिकर्स निकले बिना ही फल खाने लगें।
5. चॉकलेट : सबसे पहले डार्क चॉकलेट वाइन बार में देखी गई थी
आपको जानकर हैरानी होगी कि डार्क चॉकलेट सबसे पहले 1910 में एक वाइन बार में देखी गई थी। डार्क चॉकलेट कोकोआ ट्री के बींस को रेस्ट करके बनाई जाती है और इसके कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल में सुधार कर ब्लड प्रेशर को मेंटन करने में मदद करती है। इशके साथ ही यह स्ट्रेस को दूर कर आंखों की रोश्नी को बरकरार रखने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। हार्वर्ड की एक स्टडी के अनुसार, दो कप हॉट चॉकलेट रोजाना पीने से मेमोरी को कमजोर होने से रोका जा सकता है। तो सोच क्या रहे हैं जमकर डार्क चॉकलेट खाएं और हॉट चॉकलेट पीएं।
6. सैंडविच : सैंडविच का अविष्कार गैम्बलिंग में हुआ
खाने से जुड़े रोचक तथ्य में सैंडविच से जुड़ा भी एक फैक्ट शामिल है। सैंडविच का अविष्कार यह बताता है की मनुष्य कितना चतुर है। सैंडविच के बनने के पीछे एक कहानी है। जॉन मोटेंगु नाम का आदमी 24 की गैम्बलिंग स्ट्रीक पर था और उसे भूख लगने लगी पर वह अपने कार्ड्स नीचे नहीं रख सकता था और उसे खाना भी खाना था। वहीं से सैंडविच का अविष्कार हुआ।
7. मशरूम : मशरूम को ज्यादा न पकाए अगर अपने खाने में मशरूम बनाने का सोचा है तो ध्यान रखे कि इसे ज्यादा न पकाए क्योंकि इसमें एक स्पेशल पॉलीमर होता है जो की उसके स्वाद को सुनिश्चत करता है। ज्यादा पकाने से स्वाद बिगड़ जाता है।
8. मक्खी : मक्खी नहीं तो चॉकलेट नहीं यह सुनकर निश्चित तौर पर आप अगली बार किसी मक्खी को हर्ट नहीं करेंगे। क्यूंकि मक्खियों की एक प्रजाति कोको प्लांट के परागण (पॉलिनेशन) के लिए जरूरी है।
9. जंक फूड : हेल्दी फूड, जंक फूड से महंगा है। बाहर का चटर पटर खाते टाइम हमें लगता है कि बड़े पैसे खर्च हो गए पर सच यह है कि हेल्दी फूड जंक फूड से ज्यादा महंगा है।
10. सेब : कॉफी से ज्यादा एनर्जी एक सेब से मिलती है। आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। जब भी आप कभी दिन के समय लो फील करें तो आप एक कप कॉफी न लेकर एक सेब का सेवन करें। आपको यह बाद खुद-ब-खुद समझ आ जाएगी। सेब में उच्च मात्रा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी और मिनिरल कंटेंट होता है, जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।
11. पिस्ता : पिस्ता असल में एक फ्रूट है। कई लोगों का पिस्ता पसंदीदा ड्राय फ्रूट होता है। असल में यह एक फल का बीज होता है। दूसरे नट्स की तरह पिस्ता प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों का एक समृद्ध स्रोत है। इसका सेवन वजन प्रबंधन, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से बचाने और पाचन में सुधार करने में मदद कर सकते है। पिस्ता में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड रक्तचाप को कम कर सकता है और हृदय रोग के जोखिम को भी कम कर सकता है।
12. एवेकौडो : एवेकौडो असल में फल होता है। आप बहुत सारी रेसिपी में एवोकैडो का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं यह एक फल है। एवोकैडो को एक बड़े बीज के साथ बेरी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। स्पेन और मैक्सिको में इसे इसके आकार, ऊबड़ खाबड़ हरे रंग की स्किन के कारण ‘एलिगेटर पियर’ कहा जाता है। जबकि भारत और चीन में इसे ‘बटर पियर’ कहा जाता है। विटामिन सी, ई, के और बी-6 युक्त यह फल स्वास्थ्य के लिए वरदान के समान होता है।
13. खीरा : सिर्फ खाने के लिए नहीं, खीरे के ओर भी हैं कई इस्तेमाल, सलाद में खीरा बहुत खाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं खीरे को दूसरे कई कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यदि आपके बाथरूम के शीशे में हॉट शॉवर लेने के बाद हर बार फॉग हो जाता है तो आप शीशे पर खीरे की स्लाइस को रब कर सकते हैं। ये फॉग को खत्म कर सूदिंग स्पा जैसी खुशबू प्रदान करेगा।
खाने से जुड़े इतने रोचक तथ्य शायद आपको पहले न पता हों पर सुनने में भले ही यह सब आपको अजीब लगे पर यह सच है। हम उम्मीद करते हैं आपको यह पसंद आया होगा।