RO No. 12276/54

दल्लीराजहरा|पौधरोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करने ग्रीन कमांडो विरेंद्र सिंह विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। मंगलवार को शासकीय मिडिल स्कूल माटकसा के बच्चों के साथ रैली निकाली। वन्यप्राणियों का मुखौटा लगाकर ग्रामीणों को पेड़-पौधों को बचाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे व जीव-जंतु पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है।