
भिलाई। नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति समिति द्वारा इस बार दुर्गोत्सव के अवसर पर माताजी की स्थापना से पूर्व समाज में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने के लिए 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाल मैदान पावर हाउस से शिल्पग्राम थनौद तक बाइक रैली के रूप में जाएंगे और माता जी की प्रतिमा को धूमधाम से लाएंगे। इस वर्ष दुर्गा पूजा में एक नए तरह की सोच के साथ कुम्हार लोगों के द्वारा बनाए जाने वाले मिट्टी की सामग्री जैसे कि मटका, कुल्हड़, खपरा, खप्पड़, दिया, ढक्कन आदि चीजों से निर्मित किया जा रहा है यहां हम माटी कला और संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे हैं इससे पर्यावरण की भी रक्षा होगी कि की माटी की वस्तु माटी में ही मिल जाएगा पूरे पंडाल को कोलकाता के 30 कलाकारों के द्वारा लगभग 2 महीने से बनाया जा रहा है पंडाल की ऊंचाई लगभग 60 फीट चौड़ाई 110 फीट है। इस बार दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे पंडाल के अंदर ऐसी की व्यवस्था की जा रही है, इस बार पूरे आयोजन स्थल को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा और आयोजन समिति आम लोगों से यह आग्रह करती है कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग ना करें। आयोजन समिति के द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से इस बार भव्य झांकी भी बनाई जा रही है। जो समाज को संदेश देने का काम करेगा। इसमें- वृक्ष धरा का भूषण हैं,करता दूर प्रदूषण, अपमान नहीं नारी का सम्मान करें, नशा परिवार का नाश करता हैं, परम्पराओं से सजृन, आओ दुनिया को बचांए ग्लोबल वार्मिंग से, बाल मजदुरी अभिषाप हैं, जल ही जीवन है, अंतरिक्ष में भारत की उड़ान – चंद्रयान 2, देशभक्ति,देश की रक्षा और सुरक्षा झांकियों में दिखेंगी। उक्त जानकारी समिति के महामंत्री विजय सिंह और अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने दी हैं।