-
रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई, शहर की महिला से ऐंठे थे रूपए
-
दिल्ली में रह रहे नाइजिनियन शख्स ने दिया था विदेशी प्रोडक्ट का लालच
RO No. 12276/54

रायपुर. फेसबुक पर महिलाओं से दोस्ती कर उन्हे ठगने वाले नाइजिरियन युवक को छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शख्स को पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार किया । आरोपी ने रायपुर की महिला आरटीओ कर्मी को ठगा। विदेशी सामान दिलाने के एवज में 5 लाख 10 हजार रूपए महिला से वसूले। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया और पकड़कर रायपुर ले आई। आरोपी के पास से 8 मोबाइल, 2 लैपटॉप और 48 हजार कैश बरामद किया गया है।
एयरपोर्ट क्लियरेंस का नकली जाल बुनकर की वसूली
- रायपुर के एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि नाइजीरिया असाबा का रहने वाला चिडबेरे बेनार्ड (32) तीन महीने पहले ही भारत आया। वह मेडिकल विज़ा लेकर में दिल्ली के जनकपुरी इलाके में रह रहा था। यहां वह असम की महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। आरोपी ने फर्जी नाम से मोबाइल सिम लिया। फेसबुक में कई नामों से अपनी आईडी बनाई। वह महिलाओं और युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे बातें करता था। मोबाइल नंबर लेकर अपनी बातों में फंसाने का प्रयास करता था।
- किसी महिला को रोम तो किसी को लंदन का रहने वाला बताता। इतना ही नहीं महिलाओं को वह यह भी बताता रहा कि वह एक बड़ा बिजनेस मैन है। करीब डेढ़ महीने पहले उसने रायपुर की महिला से संपर्क साधा। दोस्ती कर ली और खुद को रोम निवासी बताया। महिला से आरोपी ने रोम के पर्स, जूते कुछ और अन्य सामान बेचने का झांसा दिया। महिला इसकी बातों आ गई। इसके बाद महिला को फोन कॉल आया कि रोम से उनके लिए पार्सल एयरपोर्ट पर आ चुका है। क्लियरेंस के लिए पैसे लगेंगे। इस तरह आरोपी ने महिला से वसूली कर ली।