RO No. 12276/54

दुर्ग. रविवार की देर रात दुर्ग स्टेशन को आतंकी हमले में उड़ाने की धमकी मिली। अफसरों के पास आए इस इनपुट के बाद से यहां सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। सोमवार को भी खास सर्चिंग अभियान यहां चलाया गया। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के नाम से एक खत जारी कर कहा गया है कि देश के रेलवे स्टेशनों और मंदिरों में बम धमाके होंगे। इनमें दुर्ग का नाम भी शामिल है।
यह लिखा है आतंकियों के कथित खत में
- जैश के नाम से जारी खत में लिखा गया है कि हम अपने जेहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। इस बार भारत सरकार के होश उड़ा देंगे। खत में 8 अक्टूबर को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन, रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, जयपुर, कोटा, भोपाल, इटारसी, दुर्ग, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश के स्टेशन पर हमला करने का जिक्र है। मंदिरों को भी निशाना बनाने की बात कही गई।
- सबसे पहले यह खत हरियाणा के रोहतक में मिला। इसमें अन्य राज्यों में हमले की बात लिखी थी। खत में मसूद अहमद नाम के शख्स का नाम लिखा है। इसका पद जैश का एरिया कमांडर बताया गया है। इसके बाद से प्रदेश के सभी बड़े स्टेशनों पर सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरती जा रही है। आम लोगों से पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिती में 182 नंबर पर जानकारी दी जा सकती है।