
भिलाई। छत्तीसगढ़ के नगर निगमों का आज आरक्षण हो गया है। आरक्षण के क्रमबद्ध में कुल 13 नगर निगम में यह प्रक्रिया की गई। अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित दो इनमें से एक महिला हेतु आरक्षित किया गया है। वहीं अनुसूचित जनजाति हेतु एक पदा आरक्षित तथा पिछड़ावर्ग के लिए 3 पद किया गया है। इनमें से एक पद महिला के लिए आरक्षित है। नगर निगम भिलाई चरोदा अनुसूचित जाति, रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति महिला वर्ग, अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति, धमतरी नगर निगम अन्य पिछड़ावर्ग, राजनांदगांव नगर निगम अन्य पिछड़ावर्ग महिला, कोरबा नगर निगम अन्य पिछड़ावर्ग, रायपुर नगर निगम अनारक्षित, जगदलपुर नगर निगम अनारक्षित महिला, बिलासपुर नगर निगम अनारक्षित, भिलाई नगर निगम अनारक्षित, चिरमिरी नगर निगम अनारक्षित महिला, दुर्ग नगर निगम अनारक्षित, बिरगांव नगर निगम अनारक्षित में शामिल किया गया है।