
आर्म्स शरीर का महत्वपूर्ण अंग होते हैं। इसके साथ ही यह आपके शरीर का ऐसा अंग होते हैं जो सबसे ज्यादा दिखते हैं। आर्म्स को टोन करने की बजाय कई महिलाएं इस फैट से परेशान रहती हैं। महिलाओं के आर्म्स पर सबसे ज्यादा फैट एकत्रित होता है। बहुत सी महिलाएं आर्म फैट कम करने के लिए इसलिए एक्सरसाइज नहीं करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनके बाइसेप्स, ट्राईसेप्स बन जाएंगें। बल्कि ऐसा नहीं है यह एक्सरसाइज आपकी स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद करती है।
आर्म फैट(Arm Fat) कम करने के लिए एक्सरसाइज-
ट्राइसेप्स पुश-अप्स: इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और हाथ में डंबल पकड़ लें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे की तरफ थोड़ा सा झुकाते हुए डंबल को हाथ की मदद से आगे-पीछे लेकर जाएं। इस दौरान अपेन ट्राइसेप्स को स्क्वीज करें। उसके बाद अपनी पुरानी पोजीशन में आ जाएं।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक कुर्सी के पीछे खड़े हो जाएं उसके बाद दाएं हाथ में एक डंबल पकड़ लें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे लाते हुए बाएं हाथ को कुर्सी पर रखें। अब दाएं हाथ को 90 डिग्री पर मोड़ते हुए कोहनी को कंधे की ऊंचाई के बराबर लेकर आएं। इस पोजीशन से आप एक्सरसाइज करना शुरु करेंगे। इस दौरान अपने अपर आर्म को सीधा रखें। अब दाएं हाथ से ही डंबल को आगे-पीछे लेकर जाएं। इसी तरह से दूसरे हाथ से भी करें।
बैंड पुल-अपार्ट: इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे कूल्हों की चौड़ाई पर पैरों को खोलकर खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनों हाथों की कलाई में रेजिसटेंस बैंड लेकर सीने के सामने लेकर आएं। ऐसा करते हुए दोनों फोरआर्म्स को एक-दूसरे से दूर लेकर डाएं। उसके बाद हाथों को शुरुआती पोजीशन में लेकर आएं।
चेयर डिप: इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक चेयर पर शरीर को बिल्कुल सीधा करते हुए आगे की तरफ बैठ जाएं। उसके बाद अपने हाथों से कुर्सी को पकड़ते हुए कूल्हों को उठाएं और जब तक टखने की सीध में घुटना ना आ जाए अपने पैरों को आगे कि तरफ करें। अब अपनी कोहनी को धीरे से मोड़ें और अपने कुल्हों को नीचें की तरफ करते हुए हाथों को जमीन पर रखें। इसको 1 मिनट के लिए होल्ड कर के रखें।